जशपुनगर 16 नवम्बर 2024। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना अंतर्गत आयोजित ‘‘जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम‘‘ 15 नवम्बर 2024 को जमुई बिहार राज्य के मैगा इवेन्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जशपुर जिले के बगीचा विकास खंड के ग्राम कुटमा की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा पीएम जन-मन योजना से लाभान्वित हितग्राही लखपति दीदी मनकुंवारी बाई चर्चा करके योजनाओं की जानकारी लिए मनकुंवारी बाई ने बताया कि वे कृषि कार्य के साथ साथ बतख पालन, तेंदूपत्ता, महुआ, चिरौंजी और साल बीज संग्रहण कर बिक्री का कार्य करती है। जिससे उनको अच्छी आमदनी हो जाती है। उनको पीएम जन-मन योजना के तहत योजनाओं का लाभ भी मिला है। प्रधानमंत्री ने स्टाल का अवलोकन करके समूह द्वारा तैयार विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली।
कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के दिशा निर्देश में जशपुर के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को पीएम जन योजना का लाभ दिया जा रहा है। मनकुंवारी बाई को जमुई बिहार राज्य के मैगा इवेन्ट कार्यक्रम स्थल में उपस्थित कराने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था के लिए उप संचालक, जिला पंचायत कुसुम बड़ा और जनपद सीईओ बगीचा कुमार प्रोमद सिंह को मनकुंवर के साथ भेजा गया है।
Trending
- आज 12 नवंबर गुरुवार को सोने-चांदी के भाव में देखी जा रही है बड़ी गिरावट…
- महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज कोर्ट में पेशी,CBI रिमांड खत्म,ईडी कर सकती है अरेस्ट…
- अगर आप सर्दियों में गर्म पानी से नहा रहे हैं तो कुछ चीजों का ध्यान रखना है काफी जरूरी…
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- छत्तीसगढ़ में दिवाली के दौरान शराब बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड, 5 दिन में 54 करोड़ के शराब गटक गए, पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड…
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- ‘सौर ऊर्जा से जगमगाता बस्तर‘-माननीय मुख्यमंत्री जी के सुशासन से बदल रहा घोर सुदूर ग्राम

