बलौदाबाजार,2 दिसंबर 2024/जिले के प्रभारी सचिव परदेशी सिद्धार्थ कोमल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा की। इस मौके पर जिला मुख्यालय के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर दीपक सोनी,पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल,पुलिस नोडल अधिकारी एश्वर्य चंद्राकर सहित अन्य संबधित अधिकारी जुड़े रहे। इस दौरान प्रभारी सचिव ने जिले में नशा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर एसपी को दिए है। इसके साथ आम लोगो को नशा के खिलाफ जागरूक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए है। प्रभारी सचिव ने रेल्वे स्टेशन,नशा मुक्त पंचायत, नशा के खिलाफ गुप्त सूचनाओं को मजबूत करने,फैक्ट्री के प्रबंधकों को भी नशा मुक्ति अभियान में जोड़ने,शैक्षणिक परिसरों के आस पास 100 मीटर तक टोबैको फ्री करने के निर्देश दिए है। प्रभारी सचिव श्री परदेशी सिद्धार्थ कोमल जिला प्रशासन के नवाचार नई दिशा अभियान एवं पुलिस प्रशासन द्वारा चलाएं जा रहे निजात अभियान की खुले मन से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पूरे रायपुर संभाग में नशा मुक्ति अभियान में आपके जिला सबसे बेहतर कार्य कर रहा। आपको यही नहीं रुकना है और बेहतर कार्य आपको करना है ताकि प्रदेश में बलौदाबाजार भाटापारा जिला नशा मुक्ति में रोल मॉडल बन सके। इसके साथ प्रभारी सचिव ने सभी समन्वय अधिकारियों के साथ वन टू वन जानकारी लिया।
इस दौरान कलेक्टर श्री सोनी ने जिला प्रशासन द्वारा चलाएं जा रहे है नई दिशा अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी.उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग के नेतृत्व में अभी तक कुल 25 कार्यशाला स्कूल कॉलेज में किया गया है जिसमें 3000 को नशा से बचाव सम्बंधित जानकारी प्रदान किया जा रहा है। साथ ही नशा मुक्ति अभियान के तहत संचालित नशा मुक्ति केंद्र के विस्तार योजना के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इसी तरह पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा नशा के खिलाफ चलाई जा रही सख्त कार्रवाई एवं निजात अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह,समाज कल्याण उपसंचालक अरविंद गेडाम,जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग टी जाटवर, सीएचएमओ डॉ अवस्थी,डीईओ हिमांशु भारती सहित सामाजिक कार्यकर्ता ममता शर्मा उपस्थित रही।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

