कोण्डागांव,30 नवम्बर 2024। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2024-25 में स्वीकृत जिले की शालाओं में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए प्रशिकों का चयन किया जा रहा है। इस हेतु जिले की कुल 696 स्वीकृत शालाओं में प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसमें प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्वीकृत 543 शालाओं, माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेण्डरी के स्वीकृत 153 शालाओं में प्रशिक्षण दिया जाना है। इस हेतु इच्छुक पंजीकृत संस्था (जूडो, कराटे, ताईक्वांडो, किक बॉक्सिंग, मार्शल आर्ट) संस्था प्रमुख स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा जिला कोण्डागांव कक्ष 94 जिला कार्यालय कोण्डागांव में 07 दिसंबर 2024 तक आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेब साइट kondagaon.gov.in अथवा कार्यालय जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते हैं।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
