रायपुर, 26 दिसम्बर 2024। प्रदेश के वाणिज्य,उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज बुधवार को कोरबा रेलवे स्टेशन में प्रीपेड बूथ इजी ट्रिप का शुभारंभ किया।
मंत्री श्री देवांगन में प्रीपेड बूथ का फीता काटकर शुभारंभ कर परिसर का बूथ का जायजा लिया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि लंबे समय से कोरबा वासियों की मांग रही है कि स्टेशन परिसर में प्री पेड बूथ का संचालन हो। प्रीपेड बूथ से ऑटो लेना सुरक्षा की गारंटी के साथ निर्धारित किराया ही लोगों को देना होगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों के साथ-साथ ऑटो चालक भी कहीं ना कहीं परेशानी का सामना कर रहे थे। प्रीपेड बूथ से ना तो यात्रियों को परेशानी होगी न ही ऑटो चालकों को दिक्कतें होंगी। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा के ऑटो चालक बहुत ही ईमानदार हैँ, ऐसे कई उदाहरण है जब लोगों ने अपने बेग, मोबाइल, पर्स गलती से छोड़ दिए थे तब ऑटो चालकों ने ईमानदारी का परिचय देकर अपना ही नहीं कोरबा शहर की पहचान बनाई। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की विशेषकर ऐसे यात्री जो पहली बार कोरबा पहुंचते है उनको ऑटो का किराया नहीं मालूम होता है अब वे सीधे प्री पेड बूथ पर जाकर सीधे टिकट ले सकेंगे। इस अवसर पर डॉ राजीव सिंह, वार्ड 16 के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, पार्षद श्री सुफल दास, निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जिला परिवहन अधिकारी, ऑटो संघ के पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे।
शहर के 42 स्थानों तक का किराया तय, ऑटोमेटिक पर्ची मिलेगी
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे ने बताया की रेलवे स्टेशन से शहर के विभिन्न 42 स्थान तक का किराया ऑटो चालकों के साथ बैठक कर निर्धारित किया गया है। प्रीपेड बूथ में स्थान बताने के बाद ऑटो नंबर और टिकट ऑटोमेटिक तरीके से जनरेट होगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

