बिलासपुर, 12 फरवरी/राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक विनीत नंदनवार ने कोनी स्थित मतगणना केन्द्र में रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक लेकर 11 फरवरी को संपन्न मतदान कार्य की संवीक्षा की। राजनीतिक दल के पदाधिकारी, प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि भी उपस्थित थे । मतदान समाप्ति के बाद सभी इव्हीएम स्ट्रांग रूम में रखकर सील बंद कर दिए गए हैं । दिन – रात सुरक्षा बलों का सख्त पहरा बिठा दिया गया है। नगरीय निकाय बिलासपुर, बिल्हा, बोदरी, तखतपुर, कोटा, रतनपुर, मल्हार के रिटर्निंग अधिकारियों ने बारी बारी से निकायवार मतपत्र लेखा, पीठासीन की डायरी, मतदाता रजिस्टर को संवीक्षा हेतु प्रस्तुत किया। निर्वाचन प्रेक्षक, निर्वाचन अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों को निकायवार कुल मतदान प्रतिशत,सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र एवं सबसे कम प्रतिशत वाले मतदान केंद्र की जानकारियां दी गई। संवीक्षा में उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी, नगरीय निकाय के सभी रिटर्निंग ऑफिसर्स एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर्स, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी, निर्दलीय अभ्यर्थी एवं उनके प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
