बिलासपुर, 7 दिसंबर 2024/समग्र शिक्षा बिलासपुर जिले के विकासखण्डों में दिव्यांग बच्चों हेतु संचालित समावेशी संसाधन स्त्रोत केन्द्रों हेतु फिजियोथेरेपिस्ट के 3 पद हेतु एनआईसी बिलासपुर के वेबसाईट www.bilaspur.gov.in में विज्ञापन प्रकाशित किया गया था, जिसके अनुक्रम में 11 आवेदन प्राप्त हुए है। सभी आवेदकों के प्रमाण पत्रों का परीक्षण 12 दिसंबर को जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, जिला पंचायत के द्वितीय तल में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे के बीच किया जाना है। आवेदकों का सम्पूर्ण विवरण जिला कार्यालय समग्र शिक्षा बिलासपुर में चस्पा किया गया है। अगर आवेदकों के विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है तो लिखित में आवेदन जिला मिशन समन्वयक को 9 दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
