उत्तर बस्तर कांकेर। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर से राष्ट्रीय निगमों के विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सफाई कामगार वर्ग के हितग्राहियों को कम ब्याज दर पर स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराया गया है। ऋण लेकर कई वर्षों से ऋण की किश्त जमा नहीं करने वाले 198 बकायादार हितग्राही नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं लड़ पायेंगे। इन लोगों पर विभाग द्वारा प्रदाय किए गए 2.87 करोड़ रूपये का ऋण बकाया है। अंत्यावसायी विभाग के प्रभारी कार्यपालन अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई है कि ऐसे हितग्राही की सूची उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नगरी निकाय चुनाव के समस्त रिटर्निंग ऑफिसर एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के समस्त रिटर्निंग ऑफिसर को दी गई है। इनमें अनुसूचित जनजाति के 130, अनुसूचित जाति के 27, अन्य पिछड़ा वर्ग के 28, अल्पसंख्यक वर्ग के 11 एवं सफाई कामगार वर्ग के 02 हितग्राही सम्मिलित है। इन बकायादारों को पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षद आदि पदों पर चुनाव लड़ने के लिये अंत्यावसायी विभाग में बकाया ऋण राशि जमा करते हुए ऋण मुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना
