बिलासपुर/28 नवंबर ,2024/बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का आज राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ हुआ। जिले में इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत स्कूलों में बाल विवाह रोकने और जागरूकता की शपथ ली गई।
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ आज केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सावित्री ठाकुर द्वारा किया गया। दिल्ली के विज्ञान भवन से अभियान का शुभारंभ हुआ । इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूलों में शपथ ली गई और बाल विवाह मुक्त प्रदेश बनाने की शपथ ली गई। स्कूली बच्चों ने बाल विवाह रोकने और इसके प्रति जागरूकता की शपथ ली। कन्या शाला स्कूल नूतन चौक और शासकीय स्कूल राजेंद्रनगर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इका ई के सदस्य, यूनिसेफ जिला सलाहकार रूमाना खान ,सी3 संस्था से महेश झरखर द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणामों के विषय में जानकारी दी गई। बाल संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे संस्थाओं के सदस्यों ने कहा के इस विषय पर सामाजिक जागरूकता से सकारात्मक बदलाव संभव है।
Trending
- “सेवा_संकल्प_अभियान”
- जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
- सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
- अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

