बिलासपुर, 3 दिसम्बर 2024। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसम्बर से शुरू हो रहा है। जिसके चलते विधानसभा सचिवालय से सवाल भी आने लगे हैं। समय-सीमा में सवालों का जवाब बनाना और भेजना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है। जिसके मद्देनजर कलेक्टर अवनीश शरण ने समय-सीमा में सवालों का जवाब भिजवाने के लिए अधिकारियों को मुख्यालय से बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए हैं। बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवकाश पर भी नहीं जाएंगे। आकस्मिक हालात में आहूत किये जाने पर कार्यालयीन समय के बाद एवं अवकाश के दिनों में कार्यालय में उपस्थित होंगे। समय-सीमा में विधानसभा के सवालों का जवाब भेजने के लिए अतिरिक्त कलेक्टर आर.ए. अधारी को नोडल अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर एसएस दुबे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
