बिलासपुर, 20 दिसम्बर 2024/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से आज शुभारंभ किया। श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि आज छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। रायपुर -अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ हमारे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के विस्तार का प्रतीक है। विमान के बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पहुंचने पर समारोह आयोजित कर यात्रियों का अभिनंदन किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में जो परिवर्तन आयो है, उसका यह एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की सवारी करेगा और आज यह सपना साकार हो रहा है। सरगुजा और बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों की एयर कनेक्टिविटी से न केवल नागरिकों की सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि इन क्षेत्रोें में टूरिज्म एवं आर्थिक गतिविधियां में भी वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नया साल आने वाला है, और मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि इस नयी विमान सेवा का लाभ उठाएं और सरगुजा की प्राकृतिक सुन्दरता का आनंद उठाएं। फ्लाई बिग चार्टर कम्पनी 19 सीटर विमानों के माध्यम से इन शहरों के लिए सेवाएं देंगी। बिलासादेवी एयर पोर्ट पहुंचने पर विमान का वाटर केनन से स्वागत किया गया। यात्रियों का भी पुष्पगुच्च भेंटकर अभिनंदन किया गया। अम्बिकापुर के लिए 17 लोगों ने टिकट कटाए। प्रथम दिन 1298 की बेस प्राईज पर टिकट बुक किए गये। गुरूवार, शुक्रवार एवं शनिवार को दोपहर 12 बजे विमान बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट से अम्बिकापुर के लिए टेक ऑफ करेगी। एयरपोर्ट में आयोजित संक्षिप्त समारोह में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान ,रामदेव कुमार, डायरेक्टर एन वीरेन सिंह उपस्थित थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विमान को यात्रा के लिए हरी झण्डी दिखाई। आने-जाने वाले यात्रियों का बुके भेंटकर स्वागत भी किया।
Trending
- औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री श्री केदार कश्यप
- कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर 16 राज्यों में IMD का अलर्ट…
- विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
- सेवा सेतु केंद्र से डॉली गंधर की आधार संबंधी समस्या का हुआ समाधान
- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का कमाल,उन्नत मक्का बीज और कृषि सहायता से संवरी कृषक शुभम दुबे की राह…
- कुदरत का कहर… पलक झपकते ही बह गया बेली ब्रिज, वाहन समेत BRO ड्राइवर लापता
- वनमंत्री केदार कश्यप ने किसानों को दिया हरेली का उपहार; औषधीय खेती के लिए 54.36 लाख की राशि वितरित
- जब आंगन में छलका पानी बदल गई जिंदगानी

