रायपुर। रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बेटे आदित्य अग्रवाल के विवाह समारोह में उनकी राजनीतिक चमक की झलक देखने को मिली। विवाह समरोह में लगातार दो दिनों से राष्ट्रीय नेताओं का जमावड़ा रहा। मंगलवार को विवाह समारोह के लिए उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ के साथ ही केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मंत्री, राष्ट्रीय नेता पहुंचे। श्री अग्रवाल के बेटे का विवाह मंगलवार को हुआ। इसके एक दिन पहले से ही लगातार उनके निवास और विवाह स्थल पर देशभर के नेताओं का जमावड़ा रहा।
विवाह समारोह में शामिल होने के लिए उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गिरिराज सिंह, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, मप्र के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित मप्र और दूसरे राज्यों के भी कई मंत्री और नेता पहुंचे।
मुख्यमंत्री सहित पहुंचे कई मंत्री
विवाह समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, रामविचार नेताम, टंकराम वर्मा, लखनलाल देवांगन, ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लक्ष्मी राजवाड़े, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के साथ ही प्रदेश के ज्यादातर सांसद, विधायक और प्रदेश के नेता भी पहुंचे। इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही कई कांग्रेसी नेता भी पहुंचे।
Trending
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
- कृषि विश्वविद्यालय में 28 से 30 सितंबर तक “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का आयोजन

