बालोद, 23 जनवरी 2025। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजित करने हेतु सभी तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल आज कार्यक्रम स्थल स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में पहुँचकर वहाँ चल रहे आयोजन के तैयारियों का अवलोकन किया। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से आयोजन के तैयारियों के संबंध में आवश्यक जानकारियां भी ली। उन्होंने अधिकारियों को जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु निर्धारित समयावधि में सभी तैयारियां पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदर्शित की जाने वाली झाँकियों का निर्माण, पुरस्कार वितरण, परेड व्यवस्था, साउंड सर्विस सिस्टम, सुरक्षा व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली।
इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने अधिकारियों की बैठक लेकर विभागवार की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम सुरेश साहू, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवांश राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना

