रायपुर। कलेक्टर एवं जिला रेडक्राॅस सोसायटी अध्यक्ष डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी के जिला शाखा रायपुर की सामान्य सभा आयोजित की गई। इसमें सर्वप्रथम सामान्य सभा की बैठक में कलेक्टर ने रेडक्राॅस के उद्देश्य, कार्य एवं कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव की प्रक्रिया को बताते हुए पूर्व में प्रकाशित दावा आपत्ति के बाद आजीवन एवं संरक्षक सदस्यों की अंतिम सूची प्रबंध समिति सदस्यता के लिए नामांकन फाॅर्म भरा गया। 15 आवेदकों ने फाॅर्म भरा और सभी को सर्वसम्मति से सदस्य का चयन किय गया। रायपुर शाखा के लिए श्री राजू शर्मा, डाॅ. प्रीति नारायण, डाॅ. नवीन बगरेचा, डाॅ. सत्यनारायण पाण्डेय, डाॅ. राजेंद्र कुमार कश्यप, संतोष कुमार शर्मा, मानसिंह साहू, अश्वनी कुमार पांडे, दयानंद देवांगन, डाॅ. अविनाश चतुर्वेदी, गजेंद्र डोंगरे, डाॅ. श्वेता सोनवानी, बी.एल. ध्रुव, जशवरी सिंह बघेल एवं डाॅ. पकंज किशोर को सर्वसम्मति से सदस्य चुना गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, सचिव जिला रेडक्राॅस सोसायटी, जिला रेडक्राॅस के संरक्षक, उप संरक्षक एवं आजीवन सदस्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे।
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
- स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
- आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
- श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
- राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

