कांकेर। भानुप्रतापपुर वन क्षेत्र के डोंगरकट्टा गांव के पास जंगल में तीन ग्रामीण शनिवार को लकड़ी लेने जंगल गए थे, इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले से पिता-पुत्र शंकर दरों और सुकलाल दरों की मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। भालू काफी आक्रामक हो गया था, जिसके कारण जंगल से कई घंटों के बाद मृतक के शव को निकाला जा सका। इस घटना के बाद रात भर गांव के पास ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। भालू के खतरे को देखते हुए वन विभाग की टीम ने लोगों को गांव से बाहर जाने से मना किया था, घरों के बाहर आग जलाने की व्यवस्था की गई थी। गांव के आस-पास पिंजरा लगाकर नाइट ड्रोन की मदद से निगरानी की गई। जिसके बाद आज रविवार को भालू को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी ग्राम डोंगरकट्टा पहुंची और मृत परिवार के परिजनों का ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने विधायक से बिजली नहीं होने की शिकायत की जिस पर विधायक ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को फटकार लगाई है।
जंगल सफारी रायपुर से पहुंचे डॉ. राकेश वर्मा ने कहा कि ऐसी घटना भालू के मानसिक स्वास्थ्य बिगडऩे से होता है। भालू को रेबीज होने की संभावना है, रात में ड्रोन की मदद से भालू पर निगरानी रखी गई। जिसे वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। उन्होने बताया कि भालू को अस्पताल पहुंचाया जाएगा। भालू के स्वस्थ होने पर ही दूसरे जंगलों में उसे छोड़ा जाएगा।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना

