जगदलपुर । तिरंगा चौक में रविवार सुबह एक मकान में आग लग गई। उस मकान के पास रहने वाली एक नगर सेना की महिला सैनिक ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार तिरंगा चौक निवासी जय कुमार झाली के घर से अचानक धुंआ निकलता देखकर आस-पास के लोगों को आग लगने की जानकारी मिली। साथ ही परिवार के लोग स्वयं ही घर के बाहर निकलकर आग लगने की जानकारी देते हुए बताया कि किचन में दो सिलेंडर रखे हुए हैं।
इसके बाद घटना की जानकारी पड़ोसी महिला नगर सैनिक अरूसा बघेल द्वारा फायर बिग्रेड को दी गई। इसके बाद जब टीम मौके पर पहुंची तो गली छोटी होने के कारण वाहन अंदर नहीं जा सका। ऐसे में वाहन को सड़क पर खड़ा कर पाइप मकान के अंदर तक पहुंचकर घंटो की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया, आगजनी के कारण अज्ञात है।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना

