गरियाबंद 23 जनवरी 2025/ जिले में नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वीप गतिविधियों अंतर्गत मतदाताओं में मतदान की महत्ता व मतदान के प्रति जागरूकता लाने जाबो कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में जिला पंचायत के सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप घासीदास मरकाम ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रतिभागियों के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने को कहा है। इनमें 27 जनवरी को जिले के समस्त ग्राम पंचायत क्षेत्रा अंतर्गत स्वसहायता समूह के महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन व समस्त अधिकारी-कर्मचारी द्वारा कलश यात्रा, शपथ संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 28 जनवरी को जिले के समस्त महाविद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राएं द्वारा नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण गीत कार्यक्रम, 29 जनवरी को जिले के समस्त जनपद, ग्राम पंचायत व महाविद्यालय में स्व सहायता की महिलाएं एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं द्वारा महिलाओं एवं युवाओं का क्वीज टेस्ट, 30 जनवरी को जिले के समस्त ग्रामीण व नगरीय निकायों में नागरिकों द्वारा स्टीकर कवरेट प्रोग्राम और 31 जनवरी को जिले के समस्त ग्रामीण एवं नगरीय निकायों में नागरिकों द्वारा डोर टू डोर विजिट कार्यक्रम जैसे विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।
Trending
- सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाले शूटर UP से गिरफ्तार
- ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
