राजनांदगांव 28 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत निर्वाचन प्रशिक्षण मतदान दल अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए तिथि निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण का आयोजन सुबह 10 बजे से रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्धारित स्थल पर किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक कक्ष में प्रशिक्षणार्थियों की संख्या 40 रहेगी। इसके अनुसार 1 फरवरी 2025 को नगरीय निकाय स्तर पर एक पाली में मतदान दल प्रथम के तहत पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल अधिकारी क्रमांक 1 को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 2 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत स्तर पर एक पाली में मतदान दल प्रथम के तहत पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल अधिकारी क्रमांक 1 का तथा 6 फरवरी 2025 को नगरीय निकाय स्तर पर एक पाली में द्वितीय प्रशिक्षण के तहत पीठासीन एवं मतदान दल अधिकारी क्रमांक 1, 2, 3 का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
- श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
- मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
- मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
