दुर्ग, 24 जनवरी 2025/ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज जिले के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने कार्यालय भवन में मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया कि “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा, अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।” इस अवसर पर एडीएम अरविंद एक्का, सहायक कलेक्टर एम भार्गव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर वीरेंद्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर एचएस मिरी, एवं लता उर्वशा, संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा दिवाकर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना
