बिलासपुर। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज दो दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे। श्री पटेल ने आज सेंदरी और रतनपुर का दौरा किया। स्कूली बच्चों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। समूह की दीदियों से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली। उनके कार्यों की सराहना की। रतनपुर सीएचसी में सोनोग्राफी मशीन और ओटी का उद्घाटन किया। इस दौरान कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।
मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल सबसे पहले सेंदरी के स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंचे। उन्होंने दसवीं कक्षा के बच्चों से चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बच्चों से पूछा कि देश के राष्ट्रपति कौन हैं। बच्चों द्वारा राष्ट्रपति के बारे में पूरी जानकारी देने पर खुशी जताई। उन्होंने बच्चों से एसएचजी के बारे में भी पूछा। उन्होंने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने कहा। बच्चों को राजभवन आने का न्योता भी दिया। इसके बाद उन्होंने समूह की दीदियों से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली। महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों से जुड़ कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं। उनका आत्मविश्वास बढ़ गया है। परिवार और समाज में उनका सम्मान बढ़ गया है। उन्होंने स्कूल परिसर में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी जायजा लिया। यहां सिकल सेल, बीपी, शुगर जांच सहित अन्य जांच की जा रही है। स्वास्थ्य परीक्षण कराने आए लोगों से चर्चा की। मितानिनों से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल परिसर में बादाम का पौधा लगाया।
राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने रतनपुर सीएचसी में सोनोग्राफी मशीन और ऑपरेशन थिएटर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र को भी देखा। फिलहाल यहां 9 बच्चे भर्ती हैं। उन्होंने 1 साल के बच्चे वासु कुमार बैगा की माता से वासु के बारे में जानकारी ली। इसी प्रकार सोनपुरी से आए नन्हें बच्चे लोकेश कुमार यादव की माता से भी चर्चा की। उन्होंने बच्चों के पोषण आहार के बारे में भी पूछा। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गाे श्री बलदाऊ प्रसाद, श्री शिव कुमार यादव सहित अन्य को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया। अब इन्हें 5 लाख तक के मुफ्त उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने अस्पताल में अन्य वार्डों को भी देखा। इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, एसडीएम युगल किशोर उर्वशा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
- श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
- देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
- छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
- छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…

