बिलासपुर, 26 नवम्बर 2024/मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल दो दिवसीय दौरे पर 26 नवम्बर को बिलासपुर पहुंच रहे हैं। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री पटेल 26 नवम्बर को दोपहर 1 बजे भोपाल से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर 3 बजे बिलासपुर एयरस्ट्रीप पहुंचेंगे। सर्किट हाऊस में अल्प विश्राम के बाद 3.30 बजे से 5 बजे तक स्थानीय ग्राम का भ्रमण करेंगे। दूसरे दिन वे 27 नवम्बर को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में साढ़े 10 बजे से 12 बजे तक ट्राईबल मामलों पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के बाद श्री पटेल अपरान्ह 3.30 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
- स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
- आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
- श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
- राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
