रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में फर्जी भुगतान के मामले पर राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। गलत भुगतान के आरोप में वीरेन्द्र कुमार जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसका बैंक खाता सीज कर लिया गया है और राशि की वसूली की जा रही है। इसके अलावा, कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
इस योजना में सन्नी लियोनी के नाम पर आवेदन कर वीरेन्द्र कुमार जोशी ने अपने आधार और बैंक खाते का उपयोग करते हुए सरकारी धन का अवैध लाभ उठाने की कोशिश की। यह मामला बस्तर जिले के बस्तर विकासखंड के आंगनवाड़ी केंद्र तालूर से जुड़ा है, जहां स्थानीय स्तर पर मिलीभगत के चलते यह फर्जीवाड़ा हुआ।
आरोपी वीरेन्द्र कुमार जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका बैंक खाता सीज किया गया। भुगतान की गई राशि की वसूली की जा रही है। वहीं आरोपी की पड़ोसी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी को मामले में लापरवाही के लिए बर्खास्त कर दिया गया। इसके अलावा पर्यवेक्षक श्रीमती प्रभा नेताम और परियोजना अधिकारी ज्योति मथरानी को निलंबित कर दिया गया। तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया कि सन्नी लियोनी के खाते में योजना की राशि जमा होने की खबर गलत है। यह वीरेन्द्र कुमार जोशी द्वारा सन्नी लियोनी के नाम का उपयोग कर किया गया फर्जीवाड़ा था।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ केवल पात्र हितग्राहियों को ही मिलेगा। इस तरह के मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि योजना की पारदर्शिता बनी रहे और जरूरतमंदों तक इसका लाभ पहुंचे।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
