बिलासपुर, 7 जनवरी 2025/महतारी वंदन योजना से जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है। योजना से लाभान्वित मदनपुर की रीता बाई के लिए ये योजना किसी वरदान से कम नहीं, गरीबी के कुचक्र में उलझी रीता की जिंदगी में शासन की कल्याणकारी योजनाओं ने सार्थक बदलाव लाया है, उन्हें महतारी वंदन योजना से आर्थिक संबल मिलने के साथ ही जल्द ही पक्का आवास भी मिलने जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
ग्राम मदनपुर की रीता बाई के दुख और अभावों से भरे जीवन में सरकारी योजनाओं से नई रोशनी आई है। रीता ने बताया कि पति टीबी की गंभीर बीमारी से लंबे समय से पीड़ित हैं और कमाने में असमर्थ हैं। वह रोजी मजदूरी कर वह किसी तरह अपने बच्चों का पालन पोषण करती है, इसके साथ ही पति के देखभाल में भी काफी पैसे खर्च हो जाते, इन परिस्थितियों के कारण उसकी आर्थिक स्थिति और कमजोर होती चली गई।
रीता बाई ने खुश होकर बताया कि पिछले 11 महीनों से सरकार से मिल रही मदद ने जीवन को थोड़ा आसान बनाया है, अब उन्हें छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है, साथ ही इसमें से मिलने वाली राशि का कुछ हिस्सा वो हर माह बचाती भी है, जो उनके बच्चों के भविष्य में काम आएगा। रीता उत्साह से बताती है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में भी उनका नाम आया है और जल्द ही उनके परिवार को पक्का घर मिलने वाला है। रीता कहती हैं कि सरकार की इस योजना से हम जैसी गरीब महिलाओं को बड़ा सहारा मिल रहा है,उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस योजना से हमें संबल मिल रहा है, और यह राशि हमारे बहुत काम आ रही है।
उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा 1000 रुपए प्रतिमाह की राशि दी जा रही है इस माह योजना की 11वीं किश्त महिलाओं के खाते में आई है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

