कांकेर। राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना ने महिलाओं और गृहिणियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। यह योजना उनके लिए वरदान साबित हो रही है। कांकेर नगर के राजापारा वार्ड की श्रीमती गोदावरी तिवारी ने बताया कि इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपने घर-परिवार के छोटे-मोटे खर्चों की पूर्ति आसानी से कर पा रही हैं। सामान्य जरूरतों के अलावा बच्चों के लिए पुस्तक-कॉपी, स्टेशनरी और अन्य आवश्यक वस्तुओं को खरीदने में सक्षम हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री साय की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना के तहत राशि सीधे बैंक खाते में पहुंचने के साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने में मदद मिल रही है। हम महिलाओं की यही इच्छा है कि महतारी वंदन योजना आगे भी चलती रहे, जिससे हम आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस कर सकें। श्रीमती तिवारी ने कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं को सशक्त, संबल बनाने और उन्हें आर्थिक सहयोग व सुरक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

