धमतरी 18 जनवरी 2025/ कलेक्टर नम्रता गांधी की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिला पंचायत धमतरी सभाकक्ष में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण में जी.आर.सी.(जेन्डर रेसोर्स सेन्टर) के स्टेरिंग कंमिटी के मेम्बर, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओ पर जानकारी दिया गया। मानसिक स्वास्थ्य हमारे रोजमर्रा के अनुभवा का हिस्सा है। शारीरिक स्वास्थ्य की तरह, हम सभी के पास मानसिक स्वास्थ्य है। अच्छा मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। किशोरों में हो रहे मानसिक स्वास्थ्य में बदलाव को कैसे उनके पालक उसके भावनाओं को समझे एवं स्वीकार करें, शिक्षकों को बताया गया कि बच्चें को अपनी भावनाओ को कैसे नियंत्रित और अभिव्यक्त करते है जिसका हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पडता है। बच्चों में होने वाले मानसिक समस्या को सुलझाना है भावनात्मक रूप से बच्चों में मानसिक स्वास्थ्य बिगडनें के बहुत से कारण होते है जैसें तुलना करना, डरना धमकाना, बहूत ज्यादा प्रेसर डालना साथ ही साथ बच्चो में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओ को समझना। जैसेः- बुलइंग, हिंसा, आर्थिक परेशानी, शैक्षाणिक समस्याएॅ, नशीले पदार्थ का उपयोग, परिवार का साथ छुट जाना, शारीरिक बिमारी इत्यादि विषयों को सुलझाना इन समस्त विषयों पर विस्तृत चर्चा किया गया। कलेक्टर ने बताया कि आजकल मानसिक समस्या प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, इसे सहजता से न ले इसे भावनात्मकता से स्वीकारें और किस तरीके से इसको कम किया जायें इस पर जोर देने को कहा गया।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना
