रायपुर 11 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राजधानी की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त किया जा रहा है। आज नगर निगम की टीम मालवीय रोड, पेटीलाइन एवं चिकनी मंदिर मार्गाें में पहुंची और सड़कों में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिया कि दुकानों से सड़कों तक अतिक्रमण किया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डाॅ. गौरव सिंह एवं नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर मालवीय रोड एवं पेटीलाइन की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की गई। 32 दुकानों पर कार्रवाई करते हुए उसे हटाया गया और सड़क पर कब्जा करके रखे गए सामानों की जब्ती की गई। यह अभियान सतत जारी रहेगा। साथ ही जुर्मानें की कार्रवाई भी निरंतर जारी है। कलेक्टर ने कहा कि जिन स्थानों में वर्तमान में कार्रवाई की गई है, उन स्थानों में दोबारा अतिक्रमण नहीं होनी चाहिए और जोन अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करें और साफ-सफाई भी निरंतर होनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के निर्देश पर राजधानी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे आमजनों को काफी राहत भी मिलेगी।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

