Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप
    • रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन
    • महाना ने  भावुक होकर अपील की- मेरी राजनीतिक का अंतिम चरण, भाषा की मर्यादा बनाए रखें
    • ‘भद्दे और डबल मीनिंग जोक्स सभ्य समाज में स्वीकार नहीं’-उदयनिधि स्टालिन कंट्रोवर्सी पर Kangana Ranaut ने दिया रिएक्शन
    • भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…
    • सर्विस रिवाल्वर से घायल हुए सदर थाना प्रभारी की डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद मौत…
    • क्या 2027 World Cup से पहले BCCI छीन सकता है अजीत अगरकर से चीफ सेलेक्टर की कुर्सी?
    • मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री के प्रयास से संवर रहा है नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थीयों का भविष्य
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री के प्रयास से संवर रहा है नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थीयों का भविष्य

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    – डॉ. ओम प्रकाश डहरिया
    सहायक जनसम्पर्क अधिकारी
    रायपुर, 18 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयास से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों तथा नक्सल हिंसा में पीड़ित विद्यार्थियों का जीवन संवर रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आस्था और प्रयास आवासीय विद्यालय के माध्यम से प्रदेश के संपूर्ण अनुसूचित क्षेत्र सहित गैर अनुसूचित क्षेत्र में नक्सल प्रभावित जिले के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों के जीवन में स्थिरता प्रदान करने में सफलता पाई है। इसे राज्य में आस्था और प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्देश्य सार्थक हो रहा है।
    राज्य के रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, कांकेर, कोरबा तथा जशपुर सहित 12 जिलों में संचालित प्रयास विद्यालयों में 5254 विद्यार्थी अध्ययनरत है। इनमें 2891 बालक और 2367 बालिकाएं शामिल है। नक्सल हिंसा से अनाथ हुए बच्चों के लिए आस्था आवासीय विद्यालय संचालित की जाती है। उल्लेखनीय है कि वामपंथ उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थीयों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चत करने हेतु मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना संचालित है इस योजना के घटक में आस्था, प्रयास एवं सहयोग शामिल हैं।
    गौरतलब है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित क्षेत्र सहित गैर अनुसूचित क्षेत्र के नक्सल प्रभावित जिले के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र के विद्यार्थियों सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, आवास, भोजन, खेल एवं मनोरंजन आदि की सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों को शालेय शिक्षा के साथ-साथ इंजीनियरिंग मेडिकल, राष्ट्रीय प्रतिभा खोज, एनटीएसई, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट इत्यादि प्रवेश परीक्षाओं की कोचिंग प्रदान कर इन विद्यार्थियों के स्वयं के प्रतिभा के बल पर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु योग्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में दंतेवाड़ा जिले में आस्था गुरूकुल आवासीय विद्यालय संचालित है। इस विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन, खेल एवं मनोरंजन आदि की सुविधाएं दी जा रही है।
    उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल के दौरान सर्वप्रथम वर्ष 2010 में राजधानी रायपुर में 200 सीटर प्रयास आवासीय विद्यालय स्थापित किया गया था। इन विद्यालयों में निजी कोचिंग संस्थाओं को ‘‘ रूचि की अभिव्यक्ति‘‘ के माध्यम से चयन कर अध्यापन एवं कोचिंग का कार्य कराया जाता है, जिससे विद्यार्थी प्रारंभ से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जागरूक होकर अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें। वर्तमान में राज्य में 15 आवासीय विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में 5254 विद्यार्थी अध्ययनरत है। इनमें 2891 बालक और 2367 बालिकाएं शामिल है। राजधानी रायपुर स्थित प्रयास विद्यालयों में ही 884 विद्यार्थी अध्ययरत है।
    आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तथा कमजोर वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थीयों को उच्च श्रेणी के शैक्षिणिक संस्थाओं में प्रवेश करा कर उनके जीवन में स्थायित्व प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। श्री नेताम हाल ही में राजधानी रायपुर सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में नवादिम नाम से कम्प्युटर लैब का उद्घाटन किया।
    उन्होंने कहा कि सभी के साथ अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के निर्माण का सपना जुड़ा होता है। विद्यार्थियों को भी अपने माता-पिता तथा रिश्ते-नातेदारों के सपने को साकार करने के लिए शांत मन से अर्जुन की भांति केवल चिड़िया के नेत्र को केन्द्र में रखकर लक्ष्य को भेदने का प्रयास करना चाहिए। इस प्रयास में राज्य सरकार भी हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है।
    रायपुर प्रयास आवासीय विद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि यह गर्व का विषय है कि इन विद्यालयों से 122 विद्यार्थी आईआईटी, 356 विद्यार्थी एनआईटी तथा 70 विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्राप्त करने में सफलता पाई है। इस वर्ष आयोजित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 06 अभ्यर्थियों ने सफलता पाई है, जो पहले प्रयास विद्यालय में रह कर पढ़ाई कर चुके हैं। इसी प्रकार यहां 9वीं, 10वीं के शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को एनटीएसई, ओलंपियाड, गणित एवं विज्ञान पहेली की तैयारी कराई जा रही है, ताकि इससे इंजीनियरिंग एवं मेडिकल (नीट) की बेसिक तैयारी कराई जा सके। इसी तरह 11वीं, 12वीं के विद्यार्थियों को जेईई (मेंस/एडवांस) की तैयारी कराई जा सके। वर्तमान में 173 विद्यार्थियांें को जेईई मेंस और 61 विद्यार्थियों को एनडीए प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराया जा रहा है।
    प्रयास विद्यालय का 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम लगभग शत्-प्रतिशत रहा है। वर्ष 2024 में 10वीं में 174 विद्यार्थी में से 123 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। इनमें 74 विद्यार्थी 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक अर्जित किए। वहीं कक्षा 12वीं में 95 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए तथा जेईई मेंस में 62 विद्यार्थी क्वालीफाई हुए तथा इन 62 विद्यार्थियों में 33 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया। इसी तरह यहां के विद्यार्थियों ने आईआईटी में 05, एनआईटी में 04 तथा ट्रिपल आईटी में 09 विद्यार्थी ने प्रवेश प्राप्त करने में सफलता पाई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न,जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन…

    August 5, 2026

    प्रशासन की तत्परता से टले दो बाल विवाह,भारी बारिश के बीच गाँव पहुँचकर बच्चों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया

    August 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान से बदली उजड़ी वन भूमि की तस्वीर

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.