बिलासपुर, 16 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर प्रवास के दौरान नूतन कॉलोनी नया सरकंडा बेलतरा विधायक कार्यालय सेवा सदन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान मौजूद थे। सेवा सदन में प्रतिदिन आम लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी और उनके निराकरण की दिशा में कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नए और व्यवस्थित कार्यालय के लिए विधायक सुशांत शुक्ला और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जनता को अब अपनी समस्याओं को लेकर इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। उनकी यहां सुनवाई होगी और निदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका पारम्परिक करमा नृत्य से स्वागत किया गया। सेवा सदन में जनदर्शन के जरिए विधायक श्री सुशांत शुक्ला आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। यहां मंगलवार छोड़कर प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आम लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी और उनके निराकरण की दिशा में पहल की जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग उपस्थित थे।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना

