रायगढ़ 18 नवंबर 2024। जिले में देर रात तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से मुर्गियों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप के परखच्चे उड़ गए हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप चालक का नाम अंजर है। वह लाखदेहार झारखंड का रहने वाला है। दोनों की लाशों को मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से निकाली गई।
दरअसल, रविवार की देर रात पूंजीपथरा की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक और मुर्गियों से भरी पिकअप आ रही थी, तभी लाखा के पास ट्रक चालक ने पिकअप को पीछे से टक्कर मारी। पिकअप के नीचे दबने से 2 लोगों की जान चली गई। राहगीरों से मिली जानकारी के मुताबिक आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पिकअप के नीचे दबे दोनों लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Trending
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
- श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
- देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
- छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
- छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…

