राजनांदगांव 03 जनवरी 2025। शासन की महतारी वंदन योजना बदलाव की एक बयार है। इस योजना से महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आ रहे हैं। ऐसी मेहनतकश महिलाएं जिनका जीवन चुनौतीपूर्ण है, उनके लिए शासन की योजनाएं उम्मीदों की तरह है। राजनांदगांव शहर के मोतीपुर वार्ड क्रमांक 3 की निवासी नीरा देवांगन ने बताया कि वे अपने परिवार में अकेले कमाने वाली है। वे घरों में साफ-सफाई एवं अन्य घरेलू काम करती है। जिससे उन्हें मासिक आय लगभग 7 हजार रूपए प्राप्त हो जाता है। उन्होंने बताया कि प्रतिमाह जब महतारी वंदन योजना के तहत जब 1000 रूपए की राशि प्राप्त होती है, तो बहुत खुशी महसूस होती है। वे प्राप्त राशि का उपयोग घरेलू कार्य में करती हैं तथा कुछ राशि भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेती हैं। उन्होंने बताया कि उनको प्रतिमाह राशन कार्ड से 35 किलो चावल मिल रहा है। उन्होंने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Trending
- बस्तर तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे शामिल
- जबलपुर रेलवे स्टेशन पर कोच में लगी आग, दमकल ने रेल कर्मियों के साथ मिलकर बुझाई
- छत्तीसगढ़:शराब के नशे में विवाद, दो लकड़हारों ने साथी को लाठी-पत्थर से पीटकर उतारा मौत के घाट…
- सुबह उठते ही पेट हो जाएगा एकदम साफ, बस रात में सोने से पहले खाएं ये चीजें…
- समावेशी, पारदर्शी सरकारी खरीद का बेहतरीन प्लेटफॉर्म है जेम
- उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुनर्वास एवं नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की
- रायपुर-मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली
- कुंभ समेत 5 राशियों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, सूर्य ग्रहण में रहें सावधान!

