Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BLA का बलूचिस्तान में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर फिदायीन  हमला, 30 से ज्यादा जवानों की मौत
    • DMK विधायक अनिता आर राधाकृष्णन को राहत, तमिलनाडु के CM सी विजय जोसेफ पर टिप्पणी मामले में मिली जमानत
    • छत्तीसगढ़: जितेन्द्र कुमार नेताम को मिला जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता का प्रभार
    • गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, जैश, लश्कर और अल-कायदा से जुड़े 23 पाकिस्तानी आतंकी घोषित
    • इलाज के साथ आत्मनिर्भरता का मॉडल, सोठी आश्रम के काम से प्रभावित हुए CM साय
    • प्यार बांटने आती थी ‘लक्ष्मी’, वायनाड में एक हथिनी की मौत पर रो पड़ा पूरा गांव
    • सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों को बड़ी सौगात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार» “युद्ध जल्द समाप्त होगा”…ट्रंप के इस बयान से क्रूड ऑयल की कीमतों में आई गिरावट
    व्यापार

     “युद्ध जल्द समाप्त होगा”…ट्रंप के इस बयान से क्रूड ऑयल की कीमतों में आई गिरावट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मंगलवार सुबह तेल की कीमतों में 10 फीसदी की गिरावट देखी गई। बाजार में यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के एक बयान के बाद आई। दरअसल सोमवार को ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अमेरिका तेल से प्रतिबंध हटा देगा। इसके साथ ही जल्द ही युद्ध समाप्त होने के संकेत दिए है। ट्रंप के इस बयान ने बाजार की चिंताओं को कम किया और तेल की कीमतों में आई तेजी को कुछ कम करने का प्रयास किया।

    बयान के बाद तेल के भाव

    सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर अप्रैल ब्रेंट कान्ट्रेक्ट 89.36 डॉलर प्रति बैरेल का करोबार था, जो पिछले बंद बाजार भाव से लगभग 10 फीसदी कम था। इसके साथ ही न्यूयॉर्क मैक्स एक्सचेंज (NYMEX) पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड का भाव 85.79 डॉलर प्रति बैरल था। सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमतों में भारी उछाल देखा गया था, यह जुलाई 2022 के बाद से अपने सबसे उच्चतम स्तर 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। इसके बाद ट्रंप के बयान ने क्रूड ऑयल के कीमतों में गिरावट लाने का काम किया।

    ट्रंप ने दी चेतावनी

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करके तेल की आपूर्ति को बाधित करने का प्रयास करता है तो अमेरिका की ओर से अब तक का सबसे भीषम हमला किया जाएगा। इसके साथ ही कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता कि संघर्ष इस सप्ताह समाप्त हो जाएगा। लेकिन हम तेल की कीमतों को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

    भारत पर आयात प्रभाव

    सोमवार को लोकसभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारतीय उपभोक्ताओं का हित करना भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपनी जरूरत का 90 फीसदी तेल आयात करता है। इसलिए कच्चे तेल की कीमतें भारतीय बाजार को सीधे प्रभावित करती हैं। अनुमानों के मुताबिक यदि 1 डॉलर प्रति बैरल की कीमत वर्ष भर बनी रहती है तो भी भारत का वार्षिक आायात बिल लगभग 16,000 करोड़ रुपये बढ़ जाता है।

    उत्पादन में हो रही कटौती

    युद्ध के बीच इराक ने रोजाना 13 लाख बैरल उत्पादन कम किया है। इराक का कहना है कि उसके पास स्टोरेज कैपेसिटी नहीं है। सोमवार को कीमतें 119 डॉलर प्रति बैरल जाने के बाद जी-7 देशों ने कहा कि तेल की कीमतों को कम करने के प्रयास किए जा सकते है लेकिन उन्होंने तेल रिजर्व को रिलीज करने से संबंधित कोई फैसला नहीं लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सोने की कीमतों में 3220 रुपये की तेजी, चांदी भी 5000 रुपये उछली

    July 3, 2026

    kotak, SBI बैंक और Adani Ports समेत इन शेयरों में आज दिखी बिकवाली, जानिए कितनी गिरी कीमतें

    July 3, 2026

    ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना

    July 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.