रायपुर, 02 दिसम्बर 2024। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज भिलाई के सुपेला में साहू समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज द्वारा विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन सराहनीय कार्य है। योग्य जीवन साथी की तलाश में एक माध्यम बनना पुनीत कार्य है। साहू समाज का परिचय सम्मेलन एक ऐसा मंच है, जहां समाज के विवाह योग्य युवक-युवती आते हैं और मंच में अपना परिचय देते हैं। सामाजिक पत्रिका में भी परिचय प्रकाशित किया जाता है। इससे वैवाहिक रिश्ते जोड़ने में मदद मिलती है। समाज की इस पहल से संसाधन और समय की बचत होती है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वाले साहू समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय वाली सामाजिक परिचायिका पुस्तिका का विमोचन भी किया। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित साहू समाज के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
Trending
- ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति…
- बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
- संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी

