बिलासपुर, 26 नवंबर 2024/कस्टम मिलिंग योजना के तहत् खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का उठाव जिले के मिलर्स द्वारा किया गया है। उपार्जित धान के अनुसार मिलर्स को नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा समस्त मिलर्स द्वारा अनुबंध अनुसार शत्-प्रतिशत चावल जमा कराये जाने के निर्देश दिये गए हैं। वर्तमान में जिले के 04 मिलर्स द्वारा चावल जमा किया जाना शेष है। जिले के ऐसे मिलर जिनके द्वारा शत्-प्रतिशत चावल जमा नहीं किया गया है, उन्हें कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा नोटिस जारी करते हुए दिनांक 30 नवंबर 2024 तक चावल जमा करने के निर्देश दिये गये है। चावल जमा नहीं करने की स्थिति में उनके द्वारा शासकीय धान उठाव हेतु जमा किये गये प्रतिभूति राशि (बैंक गारंटी) के माध्यम से राशि वसूली की कार्यवाही की जावेगी। जिले के ऐसे मिलर्स जिन्हें नोटिस जारी है, उनमें श्याम जी राइस इंडस्ट्रीज मोहतराई, सरदार एग्रो एग्रो इण्डस्ट्रीज, एस. डी. एग्रो फूड प्रोडक्ट, जेठू बाबा इंडस्ट्रीज बहतराई शामिल हैं।
Trending
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
- श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
- देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
- छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
- छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
