राजनांदगांव 13 दिसम्बर 2024। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी महाभियान अंतर्गत शासन द्वारा किसानों के धान की खरीदी की जा रही है। किसान हितैषी सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही हैै। जिले में अब तक 59 हजार 503 किसानों से 2938799.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है और 677 करोड़ 95 लाख 12 हजार रूपए का भुगतान किसानों को किया गया है। जिले में धान उपार्जन केन्द्र से मिलर्स एवं ट्रांसपोटर्स द्वारा धान का उठाव लगातार जारी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में धान खरीदी का कार्य जारी है। वहीं अवैध धान की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कोचियों, बिचौलियों पर संयुक्त कार्रवाई जारी है।
धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी में किसान शोभाराम साहू ग्राम जंगलेसर से धान की बिक्री करने आए थे। उन्होंने बताया कि उनके पास 25 एकड़ कृषि भूमि है और टोकन हमर हाथ एप के माध्यम से ऑनलाईन टोकन से धान बिक्री करने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी में अच्छी सुविधाएं है। ग्राम जंगलेसर से किसान श्री परदेशीराम चंद्राकर धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी 63 क्विंटल धान बिक्री के लिए लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी में इलेक्ट्रानिक काटा बाट से धान की तौलाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान की बिक्री से जो राशि मिलेगी, उससे पशुओं के लिए शेड एवं धान रखने के लिए कोठी बनवाएंगे। कन्हारपुरी के किसान जग्गू सोनकर 150 क्विंटल धान बिक्री के लिए लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि सरकार धान की बहुत अच्छी कीमत दे रही है, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्राप्त राशि का उपयोग अपने बच्चों की शादी के लिए करूंगा। किसान कन्हैया साहू ने कहा कि सरकार द्वारा अच्छी कीमत पर धान की खरीदी होने से किसानों में बहुत खुशी है। इस बार धान की इतनी अच्छी कीमत मिल रही है। मैं धान की बिक्री से प्राप्त राशि से अपने लिए मोटर साइकिल खरीदूंगा। ग्राम जंगलेसर के किसान श्री केवल प्रसाद साहू ने बताया कि वे 58 क्विंटल धान लेकर आएं है। उन्होंने कहा कि धान की बिक्री से प्राप्त राशि से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में बहुत सुविधा होगी। किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को शुक्रिया कहा।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

