गरियाबंद । विभिन्न पर्वों में स्नान के लिए त्रिवेणी संगम का अलग ही महत्व है। मान्यता है कि पर्वों पर नदी में स्नान से व्यक्ति के जीवन के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। संगम में स्नान करने से स्नान और अधिक पुण्यकारी और फलदायी बन जाता हैं।
इसके लिए राजिम कल्प कुंभ के दौरान आने वाले वाले पर्व स्नान एवं शाही स्नान के लिए कुण्ड का निर्माण किया गया है। आगामी 21 फरवरी को जानकी जयंती और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर होने वाले पर्व स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के स्नान के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। प्रशासन द्वारा संत समागम स्थल, नेहरू घाट के पास स्नान कुंड बनाया गया है। कुंड के पास आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ के जवानों को तैनात किया गया है, ताकि स्नान के दौरान होने वाली अनहोनी को टाला जा सके।
कुंड के पास ही महिलाओं की सुविधा के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है। जिससे महिलाओ को स्नान के बाद कपड़े बदलने में असहजता महसूस न हो। कुण्ड में हमेशा साफ सुथरा पानी रहे इसके लिए आवश्यकतानुसार पानी छोड़ा गया है। प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु स्नान के लिए भारी संख्या में उमड़ पड़ते है। लगातार बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए इस बार एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पर्व स्नान के लिए राजिम आ सकते है ऐसी संभावनाओं को देखते हुए तैयारियां की गई है।
Trending
- नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा लैपटॉप चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध युवक…
- बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र
- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने नर्सिंग कर्मियों को प्रदान किया राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार…
- उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों से किसान महेश कश्यप की बदली तकदीर
- बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन,चोट के बावजूद जीता गोल्ड…
- धमतरी में AI क्रांति,AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा,जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग
- विजय के ‘फ्लोर टेस्ट’ से पहले TVK ने कार्यकर्ताओं को जारी की एडवाइजरी, बैनर-पोस्टर पर लगाया बैन
- असम की पहली महिला वित्त मंत्री अजंता नियोग, दूसरे टर्म में हिमंत बिस्व सरमा ने फिर दिया कैबिनेट

