रायपुर,11 नवम्बर 2024। राज्यपाल रमेन डेका ने विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) एमबी ओझा जी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने 1971 के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युद्ध में भारत की विजय के साक्षी भी रहे, मॉं भारती की रक्षार्थ अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले ऐसे वीर सैनिक को शत-शत् नमन।
साथ ही राज्यपाल ने कहा कि एमबी ओझा जी 1971 के युद्ध के साथ-साथ अनेक मिशनों में सभी को अपने अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम से परिचित कराया। राज्यपाल श्री डेका ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में आश्रय एवं परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
Trending
- महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली
- हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
- पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
- इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
- मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
- राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
- किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
- ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई

