गरियाबंद 24 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 27 जनवरी को गरियाबंद जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान श्री डेका विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। साथ ही जिले में शासन द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा करेंगे। इसी तारतम्य में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने राज्यपाल आगमन की सभी तैयारियों की जानकारी लेकर सभी तैयारियां समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। राज्यपाल श्री डेका जिला प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों जल-संचयन हेतु नागरिकों को प्रोत्साहन, पौधारोपण एवं पर्यावरण संवर्धन, जैविक कृषि को प्रोत्साहन, स्वच्छता, स्वास्थ्य, टी.बी. का उन्मूलन, असहाय, परित्यक्त वृद्धजनों की सहायता, ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं के कौशल का उपयोग आदि एजेण्डांे की समीक्षा करेंगे। साथ ही महिलाओं की आय बढ़ाने एवं स्वयं सहायता समूहों में महिलाओं की भागीदारी, नशा मद्यपान से ग्रसित लोगों के लिए सुधारात्मक उपाय, नशामुक्ति के लिए कार्यक्रम, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा की गतिविधियों के संबंध में तथा नक्सली समस्या संबंधी एवं आकांक्षी विकासखंड के संबंध में भी आवश्यक चर्चा करेंगे।
Trending
- हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
- धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
- ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
- इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
- लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’
- विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
- पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
- प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
