Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर होंगे विविध आयोजन
    छत्तीसगढ़

    राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर होंगे विविध आयोजन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोण्डागांव, 11 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय सीमा की बैठक में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और लंबित कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न गतिविधियों के आयोजन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए उनके जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन के निर्देश दिए। इस दौरान सायकल रैली, स्कूलों और छात्रावास में खेल गतिविधियां एवं क्विज प्रतियोगिताएं तथा अमृत सरोवरों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, ’एक पेड़ मां के नाम’ के तहत वृक्षारोपण सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। साथ विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों का सम्मान भी किया जाएगा।
    कलेक्टर ने बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल प्रमाणीकरण की जानकारी ली और कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति लाते हुए प्राथमिकता के साथ पूरा करें। उन्होंने मनरेगा के लंबित कार्यों में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में एक दिन बैंकिंग डे का आयोजन कर वहां ग्रामीणों को बैंकिंग संबंधी आवश्यक जानकारी देने और सायबर अपराध के प्रति जागरूक करने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत विकासखण्डवार कार्यों के प्रगति की जानकारी ली और सभी जनपद सीईओ को प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण करने हेतु मिशन मोड में कार्य करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने माओवाद पीड़ितों एवं समर्पितों को सभी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए भी सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक इसके अलावा राशन कार्ड के ईकेवायसी, आंगनबाड़ियों में शौचालय निर्माण सहित समय-सीमा में विभिन्न विभागों में लंबित आवेदनों पर कार्यवाही पर चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.