गरियाबंद 13 दिसम्बर 2024/ राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। 13 एवं 14 दिसम्बर को जनसम्पर्क विभाग द्वारा विकास फोटो प्रदर्शनी का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया जायेगा। इसके माध्यम से छायाचित्र के द्वारा सरकार द्वारा किये गए जनहितकारी एवं विकासमूलक कार्यो को प्रदर्शित किया जायेगा। इसी प्रकार 14 दिसम्बर को पुलिस विभाग द्वारा शहीद परिवारों का सम्मान एवं 15 दिसम्बर को श्रमदान का आयोजन किया जायेगा। 14 दिसम्बर को ही जिला मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया जायेगा। 18 दिसम्बर को गुरूघासीदास जी की जयंती पर जिला प्रशासन द्वारा ऑक्शन हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 20 दिसम्बर को वन विभाग द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। 21 दिसम्बर को प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय में किसान सम्मेलन, 23 दिसम्बर को महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के अवसर पर अटल चौक पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सभी कार्यक्रमों की तैयारियां सुनिश्चित करते हुए गंभीरतापूर्वक सभी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिये है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
