बिलासपुर, 10 जनवरी 2025/ 12 जनवरी से 14 जनवरी तक संचालनालय खेल एवं युवा कल्यण विभाग द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले से 32 प्रतिभागियों को चयनित किया गया है। गौरतलब है कि जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 22 एवं 23 दिसंबर 2024 को स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में किया गया था ।
जिला स्तरीय युवा उत्सव मे विभिन्न एकल एवं सामूहिक विधाएँ आयोजित थी जिसमे विज्ञान मेला (सामूहिक) मे नेहा प्रजापति, मंजिता कौर, कहानी लेखन में कृष साहू, लोकगीत (एकल) मे संजना गोस्वामी, लोकनृत्य (एकल) में प्रियांशी सोनी, लोकगीत (समूह) में काजल बघेल एवं ग्रुप, हस्तशिल्प मे दुर्गेश पटेल, कृषि उत्पाद में सविता नेताम, विज्ञान मेला (एकल) मे श्वेता दर्वे, कहानी लेखन में अलका कौशिक, कविता मे अलिशा बेगम, चित्रकला में अदिती भूषण कुर्रे, लोकनृत्य (सामूहिक) में इन्द्र कुमार सोनी एवं ग्रुप तथा तात्कालिक भाषण में मुस्कान तिवारी राज्य युवा उत्सव में भाग लेंगे।
प्रतिभागियों का दल दिनांक 11 जनवरी को दोपहर 12ः00 बजे रवाना होगा। समस्त प्रतिभागियों को सूचित किया जाता है कि वे दिनांक 11जनवरी को सवेरे 10 बजे तक स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
