रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2024-25 के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। रायपुर के शहीद स्मारक भवन में रायपुर के 70 वार्डों के लिए आरक्षण सूची जारी हो गई है। प्रक्रिया का उद्देश्य आगामी चुनावों में सभी वर्गों का समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है। इससे स्पष्ट हो गया है कि आगामी चुनावों में किस वर्ग के प्रत्याशी मैदान में उतर सकेंगे।
ब्राह्मण पारा वार्ड OBC के लिए आरक्षित
आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिली जानकारी के अनुसार, ओबीसी के लिए 23 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि, ब्राह्मण पारा वार्ड अब ओबीसी के लिए आरक्षित होगा।
11 वार्ड रहेंगे अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित
वार्ड 45, 12, 51, 59, 39, 05, 67, 58, 21, 24, 41 और 35 महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
इस प्रक्रिया के बाद प्रत्याशियों को अपनी रणनीति तैयार करने में आसानी होगी। महिला और पिछड़े वर्गों को दिए गए आरक्षण ने चुनावी संतुलन को दिलचस्प बना दिया है। आगामी चुनावों में सभी प्रत्याशी जनता का विश्वास जीतने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

