राजनांदगांव 28 जनवरी 2025। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत पंडित किशोरी लाल शुक्ल उद्यानिकी महाविद्यालय पेण्ड्री में विद्यार्थी के हित में सुरक्षित सड़कों की आवश्यकता विषय पर जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिष्ठाता डॉ. उमेश देशमुख ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी व्यक्तियों को जागरूक करने की आवश्यकता है।
ट्रैफिक नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है, जिससे लोगों के जान-माल की सुरक्षा होगी। उन्होंने विद्यार्थी को यातायात नियमों का पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। डॉ. वर्षा कुमार ने स्पीड ब्रेकर एवं लापरवाही से वाहन चालन के परिणामों के बारे में बताया। डॉ. मेधा शाहा ने ट्रैफिक सिग्नल की आवश्यकता एवं यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में पुलिसकर्मी ईश्वर वैष्णव ने सभी विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं व्यवस्थाओं के अनुपालन, पैदल यात्रियों की सुरक्षा सहित अन्य विषयों के संबंध में जानकारी दी। विद्यार्थी प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की सड़क दुर्घटना हो जाती है, उस व्यक्ति को एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए।
Trending
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- छत्तीसगढ़ में दिवाली के दौरान शराब बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड, 5 दिन में 54 करोड़ के शराब गटक गए, पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड…
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- ‘सौर ऊर्जा से जगमगाता बस्तर‘-माननीय मुख्यमंत्री जी के सुशासन से बदल रहा घोर सुदूर ग्राम
- भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 का आयोजन 4 से 9 फरवरी तक नई दिल्ली में होगा ‘गाड़ियों का महाकुंभ’…
- पवन सिंह, खुशबू जैन के साथ लेकर आए हैं अपना नया भक्ति गीत ‘उगी सुरुज देव’…
- हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का खास महत्व,0 या 21 नवंबर… कब मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी? एक क्लिक में करें कंफ्यूजन दूर…

