रायपुर 27 दिसंबर 2024। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा रायपुर में प्रबंध समिति गठन हेतु शेष 5 सदस्यों का चयन निर्वाचन के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में एक साधारण सभा की बैठक अगामी 7 जनवरी सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक का स्थान रेडक्रॉस सभाकक्ष, कलेक्टर परिसर रायपुर निर्धारित किया गया है। रेडक्रॉस जिला शाखा रायपुर द्वारा 7 दिसंबर 2024 को प्रकाशित सूची के अनुसार, संरक्षक, उपसंरक्षक एवं आजीवन सदस्यों से निवेदन किया गया है कि वे उक्त बैठक में निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर अपना योगदान दें। संबंधित सभी सदस्य अन्य जानकारी हेतु भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
- महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
- छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…
- ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…
- रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…
- जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…
- रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…
- भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…
