राजनांदगांव 02 दिसम्बर 2024। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 4 दिसम्बर 2024 को सुबह 10.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। उप संचालक रोजगार एसव्ही राजौरिया ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में उत्कर्ष लाइट्स केदारबाड़ी सतनाम भवन डोंगरगढ़ राजनांदगांव द्वारा इलेक्ट्रीशियन के 50 पद (केवल पुरूष) एवं मोबाईल डाटा ऑपरेटर के 50 पद, सनसूर श्रुष्टि इंटरप्राजेस बजरंग चौक तुलसीपुर राजनांदगांव द्वारा ऑफिस असिस्टेन्ट के 1 पद (केवल महिला) एवं खादी प्रोडक्ट मार्केटिंग 35 पद, श्री पुनाराम सिन्हा सीएलआईए भारतीय जीवन बीमा निगम चिचोला राजनांदगांव द्वारा एलआईसी बीमा सखी के 100 पद (केवल महिला), टेक्नोटास्क बिजनेस सॉलुशन प्राईवेट लिमिटेड टेड़ेसरा राजनांदगांव द्वारा कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट के 400 पद (केवल पुरूष) के लिए भर्ती की जाएगी। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने वाले इच्छुक आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो एवं रोजगार पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
