महासमुंद 18 नवंबर 2024/ खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत महासमुंद जिले में 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो गई है। वहीं, जिले में अवैध रूप से धान का परिवहन और भंडारण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज बसना विकासखंड के ग्राम लम्बर मे एसडीएम मनोज खांडे के नेतृत्व मे मंडी सचिव बसना और राजस्व की संयुक्त टीम ने अवैद्य धान भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की। अधिकारियों को अवैध धान संग्रहण की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई।ग्राम लम्बर के व्यापारी दिनेश चौरसिया के यहाँ से बगैर दस्तावेज के लगभग 700 प्लास्टिक बारदाना रबी फसल धान जब्त किया है। यह कार्रवाई मंडी अधिनियम के तहत की गई है।.जब्त किया गया धान व्यापारी के सुपुर्द में दिया गया है। वहीं, जिले की सीमा सटे दूसरे राज्यों व ज़िलों की सीमा पर भी प्रशासन द्वारा निगरानी रखी जा रही है. सीमावर्ती इलाकों में चेकपोस्ट लगाए गए, जहां प्रशासन ने कर्मचारियों की तैनाती की है. ये लगातार निगरानी कर रहे है। आपको बता दे कि इस बार 01 लाख 62 हजार से अधिक किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है।
Trending
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
- श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
- देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
- छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
- छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…

