नई दिल्ली 13 नवम्बर 2024। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में 10वें मिशन संचालन समूह ने राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के अंतर्गत 13.3 करोड़ रुपये की 12 शोध परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन शोध परियोजनाओं में मैदान को ढकने के काम आने वाले (जियोटेक्सटाइल्स), टिकाऊ और स्मार्ट टेक्सटाइल्स, यौगिक कपड़े आदि प्रमुख क्षेत्र है। स्वीकृत परियोजनाओं को आईआईटी और एनआईटी, सीआरआरआई और अन्य प्रतिष्ठित शोध निकायों और संस्थानों द्वारा प्रस्तावित किया गया था। मिशन के तहत स्वीकृत शोध परियोजनाओं की कुल संख्या अब 168 हो गई है, जिनका कुल मूल्य लगभग 509 करोड़ रुपये है।
मिशन के अंतर्गत नए आईपीआर दिशानिर्देश जारी होने के साथ ही श्री गिरिराज सिंह ने उद्योग जगत से इन शोध परियोजनाओं में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया है।
राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन, वस्त्र मंत्रालय की एक प्रमुख योजना है, जो स्थानीय उद्योग विशेष रूप से फाइवर विकास के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास क्षमताओं को विकसित करने पर केंद्रित है।
Trending
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
- CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
- बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
- राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
- आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
- अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल

