Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
    • सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
    • फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
    • बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
    • विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
    • ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»शकुन्तला को सरकार से मिला पक्का आशियाना और महतारी वंदन योजना से पूरा हुआ सपना
    छत्तीसगढ़

    शकुन्तला को सरकार से मिला पक्का आशियाना और महतारी वंदन योजना से पूरा हुआ सपना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर, 27 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की नई राह मिली है। इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को सरकार की ओर से प्रतिमाह 1000 रूपए की आर्थिक सहायता मिल रही है। बंधवापारा की शकुंतला यादव ने सरकार से मिल रही इस मदद का उपयोग अपने व्यवसाय को बढ़ाने में कर रही है, और आर्थिक संबल की ओर बढ़ रही हैं।
    महतारी वंदन योजना राज्य सरकार की एक ऐसी योजना है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 1000 रूपए की सहायता राशि दी जाती है। सरकार से प्राप्त सहायता राशि का उपयोग महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ ही अपने सपनों को साकार करने में इस्तेमाल कर रही है। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बंधवापारा निवासी श्रीमती शकुन्तला यादव ने बताया कि वे सिलाई का काम कर अपने परिवार को मदद करती है। लम्बे अरसे से वो अपने लिए आधुनिक तकनीक की सिलाई मशीन खरीदना चाहती थी लेकिन पैसों की कमी के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। सरकार से मिलने वाली महतारी वंदन योजना से मिलने वाली 1 हजार रूपए की राशि बचत कर उन्होंने अपने व्यवसाय के लिए नयी तकनीक की सिलाई मशीन खरीदी है, और अपने सपने को पूरा किया। अब आसानी से और बेहतर तरीके से वे अपने काम को पूरा कर पा रही हैं।
    शकुंतला यादव ने बताया कि हर माह मिल रही राशि उन जैसी जरूरतमंद महिलाओं के लिए बड़ी राहत है। योजना के पैसों से महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ ही बचत भी कर पा रही है। शकुन्तला ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का आवास भी मिला है जिससे अब उनका परिवार किराये की जगह अपने मकान में रह रहा है। श्रीमती शकुन्तला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी बदौलत मुझ जैसी अनेक महिलाएं अपने छोटे-छोटे सपनों को पूरा करने के साथ ही स्वयं को आत्मनिर्भर महसूस कर रही है। सरकार की यह छोटी सी मदद हम जैसी लाखों महिलाओं के लिए बड़ा सहारा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई

    September 25, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना

    September 25, 2026

    फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल

    September 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.