अंबिकापुर। पति- पत्नी के रिश्तों को तारतार करने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। शराब पीते समय पति- पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं आरोपी पत्नी मौके से फरार हो गई। जिसकी खोजबीन में पुलिस जुट गई है।
दरअसल, यह पूरा मामला मैनपाट के नमर्दापुर की है। जहां पर विवाद के बाद आक्रोशित पत्नी ने टांगी से अपने पति पर बेरहमी में कई बार वार कर दिया। जिससे मौके पर ही पति बलिराम माझी की मौत हो गई। वहीं हत्या के बाद से ही आरोपी पत्नी नेहारो माझी फरार हो गई है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
वहीं बीते दिनों सरगुजा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर सुवारपारा के पास हुए हादसे में घायल दो युवकों की मौत हो गई । पिछले मंगलवार को हुए इस सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज रायपुर और बिलासपुर में चल रहा था। मंगलवार 24 दिसंबर को इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल जीवन ज्योति हॉस्पिटल में ज़िंदगी के लिए मौत से जूझ रहा है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
