बिलासपुर 26 नवम्बर/ रतनपुर के कसेर पारा में रहने वाले राजेंद्र कसेर(54) टीचर थे। उनकी पोस्टिंग पथरिया में थी। रविवार 24 नवंबर की रात वे कवि सम्मेलन में बिलासपुर पुलिस लाइन आए थे। रात करीब डेढ़ बजे वे अपने दो शिक्षक साथियों के साथ कार से रतनपुर आए। दोस्तों ने उन्हें घर के पास कार से उतार दिया।
इसके बाद वे पैदल ही घर जाने के लिए निकले। इधर रातभर शिक्षक अपने घर नहीं पहुंचे। सोमवार की सुबह उनका शव बिखमा तालाब के पास मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना टीचर के स्वजन को दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को इस संबंध में बताया। स्वजन के साथ ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। टीचर के चेहरे और सीने में चोट के निशान थे। इसे देख स्वजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की। इधर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव का पीएम कराया है। इसकी रिपोर्ट से टीचर के मौत का कारण स्पष्ट होगा।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

