कांकेर। जिले के गिरहोला मार्ग पर स्थित पुल के पास एक चलती स्कूटर में अचानक आग लग गई। घटना रविवार सुबह की है। जहां चारभाटा निवासी स्कूटर चालक मोनिका नायक ने बताया कि वह गिरहोला से चारामा की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में स्कूटर से धुआं निकलने लगा। मोनिका ने तुरंत स्कूटर को सड़क किनारे खड़ा किया और पूरी चेकिंग की, तब तक स्कूटर के सामने वाले हिस्से में आग लग चुकी थी। आग बुझाने के लिए पहले सड़क पर पड़े रेत का इस्तेमाल किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पास की नदी से पानी लाकर आग को बुझाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी तरह स्कूटर को खाक होने से बचा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना

