कोण्डागांव, 11 दिसम्बर 2024/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक 2024 का आयोजन 13 से 15 दिसम्बर 2024 के मध्य जगदलपुर जिला बस्तर में किया जा रहा है। जिला स्तरीय आयोजन के प्रथम विजेताओं को 12 दिसम्बर को बस से रवाना किया जाएगा।
वरिष्ठ खेल अधिकारी ने बताया कि सभी विजेता प्रतिभागी 12 दिसम्बर को खेलो इंडिया सेंटर, ऑडिटोरियम बडेकनेरा रोड स्थित कोण्डगांव में दोपहर 12 बजे अपनी उपस्थिति देंगे, जहाँ सभी प्रतिभागियों को खेल परिधान प्रदान किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 01 बजे दल को बस से जगदलपुर के लिए रवाना किया जाएगा। प्रतिभागियों को 12 से 15 दिसम्बर तक निरूशुल्क भोजन एवं आवासीय सुविधा प्रदान किया जाएगा। प्रतिभागी मौसम अनुसार आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुओं एवं अपने परिचय पत्र के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
